“Kunal Kamra vs. Samay Raina: कॉमेडी की अदालत, जहाँ चुटकुले जाते हैं जेल! क्या भारतीय संस्कृति चुटकुलों को ‘डिजिटल गंगाजल’ से धोएगी?”
भारत में डार्क कॉमेडी करना, एक ‘संस्कारी’ चाची को डेटिंग ऐप चलाना सिखाने जैसा है। सिचुएशन बड़ी awkward है! एक तरफ हमारी गहरी, सदियों पुरानी ‘भारतीय संस्कृति और वैल्यूज़’ हैं, और दूसरी तरफ, माइक थामे एक कॉमेडियन जो हर उस ‘टैबू’ को रोस्ट करने को तैयार है, जिस पर हम पब्लिक में बात नहीं करते। यह सिर्फ़ मनोरंजन नहीं है, यह भारतीय सहनशीलता का लिटमस टेस्ट है।
डार्क कॉमेडी की ‘जुगाड़’ टेक्नोलॉजी
इस सर्कस में दो तरह के खिलाड़ी हैं। पहले हैं Samay Raina जैसे कॉमेडियन। यह वो मास्टरक्लास है जो अहानिकर (harmless) दिखने की आड़ में सबसे बड़े पंचलाइन्स दागता है। समय की कॉमेडी अक्सर उनकी पर्सनल लाइफ़, चेस (Chess) या सोशल मीडिया ट्रोल्स के बारे में होती है, लेकिन ये satire इतने cleverly बुने जाते हैं कि सीधे सिस्टम पर हिट करते हैं। यह ‘फ़ैमिली-फ़्रेंडली डार्क कॉमेडी’ है—एक शुद्ध इंडियन इन्वेंशन, जहाँ आप मज़ाक भी कर लेते हैं और ‘संस्कारी’ ऑडियंस को ज़्यादा शॉक भी नहीं लगता। यह एक चतुर छात्र की तरह है, जो एग्ज़ाम में cheat भी करता है, लेकिन पकड़ा नहीं जाता।
दूसरी तरफ़ हैं Kunal Kamra जैसे ‘रेबेल’, जो bulldozer लेकर आते हैं। इनकी कॉमेडी में कोई subtlety नहीं होती; यह सीधे टकराव (clash) है सत्ता से, राजनीति से और उस रूढ़िवादी संस्कृति से जो कहती है: “पब्लिक में पॉलिटिक्स और सेक्स की बात मत करो।” कुणाल की कॉमेडी सीधे इम्पैक्ट करती है—या तो आप हँसकर लोटपोट हो जाते हैं, या तुरंत #BoycottComedy ट्रेंड करवा देते हैं। यह डार्क कॉमेडी का वो रूप है, जो भारतीय मूल्यों की ‘लक्ष्मण रेखा’ को जानबूझकर पार करता है।
संस्कृति और क़ानून का अखाड़ा
असली मज़ा तब आता है जब ये चुटकुले क़ानूनी दायरे में आ जाते हैं। जैसे ही कोई जोक थोड़ा ज़्यादा वायरल होता है, पूरा देश दो खेमों में बँट जाता है। एक खेमा कहता है: “अरे, यह तो सिर्फ़ एक जोक है, chill करो,” और दूसरा खेमा कहता है: “हमारी भावनाओं को ठेस पहुँची है, इसे तुरंत जेल भेजो!”
इस सब पर Indian Government और Supreme Court का रिएक्शन भी कभी-कभी व्यंग्य का विषय बन जाता है। ऐसा लगता है, नेताओं और न्यायपालिका के पास real issues पर बात करने का टाइम नहीं है, लेकिन एक कॉमेडियन का meme या tweet पूरे देश में FIR और कोर्ट हियरिंग शुरू करवा सकता है। संदेश साफ़ है: “हम मज़ाक ले सकते हैं, बशर्ते वो मज़ाक हमारे पड़ोसियों पर हो।”आज के कॉमेडियन को जोक लिखने से पहले अपने लीगल कैलेंडर और ट्विटर ट्रेंड्स को ज़्यादा चेक करना पड़ता है। डार्क कॉमेडी भारत में सिर्फ़ एक कला नहीं है, यह एक हाई-रिस्क एडवेंचर स्पोर्ट्स है!
पब्लिक व्यू बनाम सटायर (Satire) व्यू
तो सवाल यह है कि क्या हम 21वीं सदी में भी मानसिक रूप से उतने ही ‘डेवलप’ (Developed) हो पाए हैं, जितना हम अन्य चीज़ों में हुए हैं? इस पर सबके अलग-अलग राय हो सकते हैं। लेकिन एक जोक से इस हद तक ‘ऑफ़ेंड’ (Offend) हो जाना कि उससे आपका धर्म और संस्कृति खतरे में आ जाए, तो यह उस जोक से ज़्यादा आपकी मान्यताओं पर सवाल है। और उसके प्रतिशोध में उस आर्टिस्ट या कॉमेडियन पर हमले करना, हिंसा को बढ़ावा देना— इनसे आप अपने ‘मोरल वैल्यूज़’ (Moral Values) की जो प्रमाणिकता देते हैं, वह इस सभ्य समाज में किस हद तक सही है? इसकी वजह से कॉमेडियन्स में डर का माहौल हो जाता है, और वे जोक और उसके पीछे की मेहनत को छोड़कर, legal और Lawyer के चक्कर में उलझ जाते हैं।
